News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●अत्याधुनिक जिला अस्पताल का कार्यारंभ के साथ भाजपा नेता जनाठे का भीष्म प्रतिज्ञा पूर्ण.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Mar 13, 2023  |  10:12 PM

1,305 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●अत्याधुनिक जिला अस्पताल का कार्यारंभ के साथ भाजपा नेता जनाठे का भीष्म प्रतिज्ञा पूर्ण.। WhatsApp
Responsive image

●भव्य समारोह में वरिष्ठ नेताओं ने जनाठे को कुर्सी पर किया विराजमान.।
➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर.|जिले में एक अदद आम लोगों के मूलभूत स्वास्थ्य सुविधा के लिए अत्याधुनिक जरूरी अस्पताल के न होने से मजबूरी में दर बदर भटकते लोगों के लिए तकरीबन एक वर्ष पूर्व अस्पताल का कार्य आरंभ नही होने तक उच्चासन पर नही बैठने का भीष्म प्रतिज्ञा लिए भाजपा के जिला संगठन महासचिव का सपना साकार होता देखते रविवार,12 मार्च 23 को प्रस्तावित निर्माणाधीन जिला अस्पताल नंडोरे(पालघर) में आयोजित भाजपा-शिवसेना, शिंदे-फडणवीस के धन्यवाद हेतु आयोजित भव्य कार्यक्रम में अस्पताल के स़ंघर्षपूर्ति के भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने जनता के जोरदार सहर्ष जल्लोष उदघोष के बीच उच्चासन पर बैठाते हुए सरकार की बचनपूर्ति का मार्ग प्रशस्त कर दिया.।


बतादें कि जिला मुख्यालय के पास नंडोरे में प्रस्तावित 210 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले निर्माणाधीन 10 एकड़ में फैला अत्याधुनिक जिला अस्पताल में मेडिकल कालेज के साथ स्टाफ कालोनी का निर्माण किया जाना है। जिसके बाद यहां रह रहे मध्यमवर्गीय असंख्य लोगों को दुर-दूर ईलाज के लिए भटकना नही पड़ेगा.।


उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी जनाठे को शुभेच्छा.।
भाजपा नेता संतोष जनाठे को आमजन के लिए किये गये संघर्ष एवं ईमानदार कोशिश के लिए साधुवाद देते उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखे शुभेच्छा पत्र में शासन के साथ पुरे निष्ठा से लगे रहने के परिणाम का द्योतक बताया है कि जिले के आम लोगों,आदिवासी भाईयों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगा.।
भाजपा नेता संतोष जनाठे ने आम लोगों के जरूरी लड़ाई में सभी के मिले जनसहयोग के लिए आभार जताते राष्ट्र प्रथम,पार्टी को दुसरे स्थान के साथ अंत में अपने को रखते हुए कठिन घड़ी में 11 माह 12 दिन तक किसी भी सार्वजनिक कार्यकर्मों में नीचे बैठकर सभी को संघर्ष की गाथा बयां करता रहा। जनाठे ने मीडियाकर्मियों का भी धन्यवाद किया.।


इस भव्य कार्यक्रम में विधायक संजय केलकर,
श्रीनिवास वनगा,पूर्व विधायक नरेंद्र पवार,विलास तरे,अमित घोड़ा, वरिष्ठ नेता बापजी काठोले,अर्चना वाणी,हरिश्चंद्र भोये, डहाणू नगराध्यक्ष भरत राजपूत, सभापति संदीप पावड़े,उप जिला परिषद अध्यक्ष पंकज कोरे,भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकुमार पाटिल, उपाध्यक्ष अशोक वडे,प्रशांत पाटिल, सचिव प्रशांत संखे,महिला जिलाध्यक्षा ज्योतिताई भोये,
शिवसेना जिला प्रमुख वसंत चौह्वाण,डा.हेमंत सावरा,पूर्व जि.प.अध्यक्ष सुरेखा थेथले समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी,जि.प.सदस्य, नगरसेवक,पं.समिति सदस्य संग बड़ी संख्या में सर्मथक उपस्थित रहे.।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking