कसया/कुशीनगर। विकास खंड कसया अंतर्गत कुड़वा दिलीप नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय माली टोला के प्रधानाध्यापक महेश कर्णधार को विद्यालय परिसर में उत्तम शैक्षिक वातावरण निर्मित करने एवं सतत पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहने के लिए नयी दिशा द्वारा शिक्षक महेश कर्णधार को अंग वस्त्र, पौधा व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्य पर्यावरण पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के नेतृत्व में महेश जी के जन्मदिन के अवसर पर सम्पन्न हुआ। इसके बाद पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में पौधरोपण हुआ। सम्मान हेतु महेश कर्णधार ने नयी दिशा की धन्यवाद दिया।
बताते चले कुछ वर्ष पूर्व जब महेश कर्णधार की नियुक्ति विद्यालय में हुई थी तो यह हरियाली से मीलों दूर था लेकिन आज की तारीख में अन्य शिक्षक साथियों और बच्चों को साथ लेकर महेश कर्णधार ने न सिर्फ परिसर को हरा भरा किया बल्कि उत्तम शैक्षिक वातावरण का निर्माण भी किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि महेश जी बेसिक शिक्षा के गौरव हैं, इनका कार्य अनुकरणीय है। नयी दिशा ने इनका सम्मान कर हम सबको गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर संजय यादव, पूनम रानी, ममता यादव, किस कुमारी सिंह, शैलेश, प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…