Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

पिपरा बाजार: पुस्तैनी काबिज जमीन पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए अनशन पर बैठे कुनवे की तीसरे दिन हालत काफी खराब!

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 5, 2020, 3:57 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बलकुड़िया में अपनी पुस्तैनी काबिज जमीन पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए अनशन पर बैठे कुनवे की शनिवार तीसरे दिन हालत काफी खराब हो गई है ।परन्तु समाचार लिखे जाने तक कोई जिम्मेदार उनका हाल जानने मौके पर नही पहुचा।जबकि अनशन के दूसरे दिन देर शाम स्वस्थ बिभाग विशुनपुरा की टीम अनशन पर बैठे कुनवे का स्वस्थ परीक्षण की तथा दूसरे दिन ही हिन्दूवादी नेता राजन जयसवाल मौके पर पहुच अनशन कारियो से न्याय मिलने का आश्वासन देते हुए उच्चाधिकारियों से उक्त मामले को अवगत भी कराया था।
उक्त गांव निवासी राधे का गांव के बाहर सड़क के किनारे के एक छोटे भूखण्ड पर पुस्तैनी कब्जा रहा जिसेको दूसरे गांव के एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा अपना भूमि बताकर कब्जा किया जा रहा है जिसमे जिम्मेदार भी उक्त बिशेष समुदाय के ब्यक्ति का साथ दे रहे है।इसी सम्बन्ध में राधे ने जिलाधिकारी व एसडीएम को शिकायत पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगाया था तथा न्याय न मिलने की दशा मे आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दिया था।कार्यवाई शून्य होता देख राधे अपने परिवार के साथ अपने भूमि के पास गुरुवार सुबह से बलकुडिया पिपरा सडक मार्ग के पटरी पर आमरण अनशन पर बैठ गया है। जिसकी भनक लगते ही पुलिस के साथ राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुचकर विवादित भूमि का सीमाकन किया गया और आमरण अनशन से समझाबुझाकर अनशनकारियों उठाने का प्रयास किया गया लेकिन अनशनकारी पैमाइश को गलत ठहराते हुए अनशन पर बैठे रहे जिमसें आज तीसरे दिन उनकी हालत काफी खराब हो गई है परन्तु मजे की बात यह है कि कोई भी जिम्मेदार उनका हाल जानने की जहमत उठाना नही चाह रहा जो क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi