News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: पूर्व पत्नी और ससुराल वालों पे लगाया चोरी का इल्ज़ाम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2020  |  1:38 PM

1,251 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: पूर्व पत्नी और ससुराल वालों पे लगाया चोरी का इल्ज़ाम! WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के मिश्रौली निवासी एक व्यक्ति ने अपने नौरंगिया स्थित आवासीय मकान में घुसकर पूर्व पत्नी व उसके मायके वालों द्वारा चोरी किये जाने संबंधी तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है।
उक्त गांव निवासी नायब अली ने पुलिस को तहरीर सौप बताया है कि उसने अपना आवास नौरंगिया स्थित एन एच के किनारे बना रखा है।गत दिनों वह अपनी इस मकान में ताला लगा अपने पैतृक आवास चला गया था।22 नवम्बर की दोपहर वह पुनः अपने आवास पर पहुंचा तो फाटक टूटा पड़ा था और घर मे रखे सोने चांदी के आभूषण सहित 35 हजार रुपये व पीतल तांबे आदि के बर्तन सहित कई अन्य चीजें गायब मिली।उसने अपनी पूर्व पत्नी कालीमुन निशा द्वारा अपने पिता व भाइयो के साथ मिल घटना को अंजाम देने की आशंका प्रकट करते हुए बताया है कि उसकी पूर्व पत्नी से संबंध ठीक न होने के चलते ही उन लोगो ने इसे अंजाम दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बावत पता करवाता हूँ।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking