News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने थाना तरयासुजान का किया रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 17, 2021  |  8:46 AM

1,332 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने थाना तरयासुजान का किया रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • पंचायत चुनाव के तैयारियों का लिये समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

कुशीनगर बीती रात्रि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना तरयासुजान व चौकी तमकुहीराज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों की जहाँ समीक्षा किये, वही मातहतो को आवश्यक दिशा – निर्देश दिये।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने बीती रात्रि थाना तरयासुजान और पुलिस चौकी तमकुहीराज के कार्यालय में रखे अभिलेखों तथा अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर व त्यौहार रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का रख रखाव अद्यावधिक करने हेतु अवलोकन कर जानकारी ली । वही अभिलेखों के उचित रख रखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेन्द्र कुमार सिंह को निर्देशित किया । साथ ही आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों के विषय में जानकारी लेने के बाद उनके निस्तारण की स्थितियों के संबंध में पूछताछ भी की । उन्होंने पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया । साथ ही साथ महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि जो माल निस्तारण किये जाने योग्य हैं उनकी सूची बनाकर संबंधित न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उनका निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा मातहतो को निम्न निर्देश जारी किये गये निर्देशो के क्रम में कहा गया की कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु थाना परिसर में मौजूद तथा आने जाने वाले व्यक्तियों को कोरोना रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया तथा हिदायद दी गयी कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति थाना परिसर में मौजूद न रहें। महिला हेल्पडेस्क व जनसुनवाई हेतु प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता पूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ यह भी बताया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर आवश्यकतानुसार पी.आर.वी. को इवेन्ट बनाकर उन्हें देकर मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाय तथा रजिस्टर को अपडेट करने हेतु निर्देशित दिए। साथ ही अपराधियों पर सतत निगरानी हेतु बनायी गयी ईगल टीम की समीक्षा की । पूर्व निर्धारित दस बिन्दूओं(एचएस, टाप-टेन, एक्टिव लिस्ट व विगत 03 वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों आदि) का चौकी /हल्कावार लिस्ट बनाकर निगरानी रखने हेतु संबंन्धित को निर्देशित किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत लगातार भ्रमणशील रहते हुए ऐसे प्रत्याशी/उनके समर्थकों या मतदाताओं को जो पंचायत चुनाव में विघ्न डालने का प्रयास करें उनकों चिन्हित करते हुए उनके विरुध्द नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाय। थाना तरयासुजान चौकी तमकुहीराज,बहादुरपुर तथा क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बाजारों में प्रभावि रात्रि कालीन गस्त की व्यवस्था करते हुए कोरोना रोकथाम हेतु दिये गये दिशा निर्देशों का पूर्णत: अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित दिये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking