News Addaa WhatsApp Group Join करें

पॉलीटेक्निक छात्रों की भाषा पर पकड़ मजबूत कराएगी योगी सरकार, कुशीनगर समेत 10 जिलों में स्थापित होंगे लैंग्वेज लैब!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2020  |  10:40 AM

1,429 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पॉलीटेक्निक छात्रों की भाषा पर पकड़ मजबूत कराएगी योगी सरकार, कुशीनगर समेत 10 जिलों में स्थापित होंगे लैंग्वेज लैब! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पॉलीटेक्निक के छात्रों की भाषा पर पकड़ मजबूत कराने की तैयारी में है. योगी सरकार ने सूबे के दस जिलों के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में लैंग्वेज लैब खोलने के लिए 175 लाख रुपये की मंजूरी दी है.

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए ट्वीट के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 जिलों में स्थापित पॉलीटेक्निक संस्थानों में ‘लैंग्वेज लैब’ की स्थापना के लिए 175 लाख रुपये की मंजूरी दी है. इनमें राजकीय पॉलीटेक्निक इटावा, संजय गांधी पॉलीटेक्निक अमेठी, सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलीटेक्निक, आजमगढ़ कानपुर देहात, कौशाम्बी, श्रावस्ती, शामली, कुशीनगर, संतकबीरनगर और कासगंज में स्थापित एमएमआईटी शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि लैब का सर्वाधिक लाभ छात्राओं को नौकरी में मिलेगा. अक्सर कम्युनिकेशन स्किल मजबूत न होने के चलते विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है. ऐसे में इस लैब से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा. लैंग्वेज लैब में छात्र भाषा पर अपनी पकड़ आसानी से मजबूत बना सकेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking