News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: आदिशंकराचार्य साक्षात भगवान शिव के रूप थे- विधायक गंगा सिंह कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2021  |  8:59 PM

636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: आदिशंकराचार्य साक्षात भगवान शिव के रूप थे- विधायक गंगा सिंह कुशवाहा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के जौराबाजार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम से जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की मूर्ति अनावरण के मौके के पर जौरा बाजार स्थित रामजानकी, शिव मंदिर परिसर में लाइव प्रसारण को देखा व सुना गया। मुख्यअतिथि फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि आदिशंकराचार्य साक्षात भगवान शिव के रूप थे। आध्यात्मिक रुचि के चलते सांसारिक जीवन की मोह माया छोड़ बाल्य अवस्था मे सन्यासी बन गए। 12 वर्ष की उम्र में गीता, उपन्यास,उपनिषद, वेदों और शास्त्रों का स्वज्ञान प्राप्त कर वेदों,वेदांतो के इस ज्ञान को भारत के चारों कोनों कोनो सहित पूरे विश्व मे फैलाया। देश के चारों दिशाओं में धर्म रक्षा के लिए मठों की स्थापना की थी।उनका उद्देश्य वैदिक धर्म प्रभु की दिव्यता से लोगो को अवगत कराना था।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मोदी व योगी जी के नेतृत्व में सबका विकास हो रहा है। केदारनाथ में आदिशंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए गौरव की बात है। जिलाधिकारी कुशीनगर एस राज लिंगम ने कहा कि रामजानकी मंदिर व शिव मंदिर के विकास की लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, चंद्रप्रकाश यादव चमन, मण्डल अध्यक्ष मुकुल तिवारी,विनय तिवारी ने सम्बोधित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी वरुण पाण्डेय,डॉक्टर जय प्रकाश यादव रामबृक्ष गिरी, ग्राम प्रधान गायत्री देवी, प्रधान प्रतिनिधि शम्भू बर्नवाल,सुरेंद्र कुशवाहा,दिग्विजय सिंह ,लदन सिंह, शिव शम्भू दूबे, महेश मिश्रा, अजय गिरी,अनिल जायसवाल ,राणा सिंह,सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन राणा प्रताप मिश्रा ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking