Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Advertisement

बिहार और उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब ने की ‘ इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीट ‘ का कुशीनगर में आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 28, 2020, 2:11 PM IST • अब तक 1.6K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी के दो अलग-अलग प्रांतों बिहार के रोटरी क्लब मोतिहारी लेक टाउन, डिस्ट्रिक्ट – 3250 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने ‘ इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीट ‘ का आयोजन कुशीनगर स्थित पथिक निवास में किया।rotary club kushinagarइस आयोजन के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3250 बिहार के मेम्बरशिप चेयरमैन देवप्रिय मुखर्जी थे।
इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था।rotary club kushinagarरोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल ने सभी सदस्यों का आपस में परिचय कराया एवं सचिव वाहिद अली ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा रोटरी क्लब मोतिहारी के सदस्यों को महात्मा बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई। रात्रिभोज के उपरांत यह आयोजन संपन्न हुआ।rotary club kushinagarइस अवसर पर रोटरी क्लब मोतिहारी लेक टाउन से असिस्टेंट गवर्नर राकेश सिन्हा, अध्यक्ष डॉ० आलोक कुमार, सचिव राजीव रंजन, राकेश कुमार रोहित गुप्ता विशाल कुमार कुमार विजय सौरव जायसवाल अभिषेक शाह नवनीत रंजन के अलावा रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष सदरे आलम, विजय मद्धेशिया, संदीप गुप्ता, निदेशक इम्तियाज आलम, महेंद्र तिवारी के साथ बड़ी संख्या में रोटेरियन और उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi