पालघर.। शुक्रवार का दिन औद्योगिक शहर बोईसर के लिए आतिथ्य सत्कार के मायने में बड़ा खाश रहा.। पुलिस के बड़े ओहदे पर रहते हुए आम आदमी से सहजतापूर्ण सरलता से न्याय का पूरा भरोसा देने वाले एक जमाने में बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और अब बोईसर पुलिस उपाधिक्षक के पद पर लोकसेवा के जिम्मेदारी से सेवानिवृत हो रहे कर्तव्यपरायण श्रेष्ठ पुलिस अधिकारी के.एस.हेंगाजे का भव्य जनसमारोह में विदाई का दिन रहा.।इस अविस्मरणीय पल का गवाह बनने पूरा बोईसर,तमाम राजनीतिक,सामाजिक संगठनों के साथ जनप्रतिनिधियों

,उद्योजक एवं पुलिस के बड़े अधिकारी एक साथ बोईसर नागरी सत्कार समारंभ आयोजन समिति के बैनर तले टीमा हाँल ग्राऊंड में बने विशाल पंडाल खचाखच भीड़ से भरा दिखा.।

Advertisement
सच्चें मायने में बोईसर के समाजसेवियों ने एक नेक लोकसेवक अधिकारी की भव्यतम नागरिक सत्कार का बीड़ा उठाकर अभूतपूर्व बड़ा मिशाल पेश किया है।

नागरिक सत्कार समारोह में शुक्रवार की शाम लेजिम व शहनाई वादन, द्वीप प्रज्ज्वलन के बाद आरंभ कार्यक्रम में पुलिस उपाधिक्षक के.एस.हेगांजे,उनकी धर्मभार्या व माताजी काशीबाई हेंगाजे को उद्योजक,व्यवसायी, गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में समारोह समिति द्वारा शाँल,श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते उनके पुलिस सेवा की बेवाकी से प्रकाश डालते सर्वोच्च कर्मठता की बात वक्ताओं द्वारा समूचे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच की गयी.।

