News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 4, 2022  |  9:45 PM

543 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के चमरडीहा गांव में आगनवाड़ी केन्द्र का ग्रामप्रधान ने निरीक्षण किया तो सामग्री कम मिली। पूछताछ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रधान के साथ दुर्व्यवहार किया गया। क्षुब्ध प्रधान ने इसकी शिकायत एसडीएम, सीडीपीओ एवं पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

विकास खंड के ग्रामसभा चमरडीहा की ग्रामप्रधान अंगीरा देवी के पति सुनील यादव ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को कडुअवना के आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंचे और स्टाक की जानकारी हासिल की तो 22 पैकेट चना दाल, 30 पैकेट सरसों का तेल और 49 पैकेट दलिया कम मिला। पूछने पर आंगनबाड़ी द्वारा बताया गया कि आफिस से ही कम मिला है। आरोप है कि इसी दौरान ग्रामप्रधान प्रतिनिधि के साथ आंगनबाड़ी व उनके परिवार के लोग उलझ गये और दुर्व्यवहार करने लगे। ग्रामीणों के कहने पर सामग्री को केन्द्र पर ही रखवाते हुए सीडीपीओ के अलावा एसडीएम व खड्डा पुलिस को पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की पैनी नजर ने तस्कर का खेल किया फेल
बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की पैनी नजर ने तस्कर का खेल किया फेल

कुशीनगर। “तस्कर डाल-डाल तो कुशीनगर पुलिस पात-पात” की कहावत एक बार फिर उस समय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking