News Addaa WhatsApp Group

भारतीय समाज मे आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षरण का है महत्व: विनोद कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 5, 2020  |  7:52 AM

950 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारतीय समाज मे आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षरण का है महत्व: विनोद कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक

कुशीनगर

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

  • भारतीय समाज मे आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षरण का है महत्व: विनोद कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक

आज रबिवार को पूरे प्रदेश में शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक ए पी सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइंस फूलचन्द राम द्वारा जनपद के पुलिस लाइन्स परिसर में व इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा पूरे जुलाई माह में प्रतिदिन साफ परिसर सुंदर परिसर अभियान चलाकर सभी पुलिस प्रतिष्ठानों की गहन साफ सफाई और सुरुचिपूर्ण सुव्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता एवं पौधरोपण पर जोर दिया जाय।साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास कम से कम दो पौधे जरूर लगाएं। मनुष्य के अंदर उपकार दया व मनुष्यता के भाव संचित होने चाहिए। जो वृक्षों की भांति इस संपूर्ण धरा को परिवार समझकर हर तरफ अपनी छाया व कृपा प्रदान करें। पौधरोपण पुण्य का कार्य है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया
भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा की जाती है।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking