हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार मेंउपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 26मामले आए जिसमें 02मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 11, पुलिस विभाग से 04, अंय विभाग से 11मामले आए। जिसमें से राजस्व विभाग के 02मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भैसही निवासी मुकुल चंद्र ने कहा कि अपने दरवाजे पर स्थित इंडिया मार्का नल प्रदुषित जल दे रहा है,जिसे ठीक कराने के लिए आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में आया हूं।वही पट्टन निवासी नेबुलाल ने बताया कि दान पत्र से पाए जमीन को खारिज दाखिल कराने के लिए आया हूं। समाधान दिवस के माध्यम से काम हमारा हो जाएगा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुच गुण-दोष के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया और राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को निर्देश दिया कि अपने दायित्व का पालन करे और जनसमस्याएं निस्तारण करे।इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…