कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की चुप्पी को लेकर बुधवार को जोरदार निशाना साधा है. राहुल गांधी ने पूछा कि प्रधानमंत्री आखिर भारत-चीन हिंसा पर चुप क्यों है? बता दें कि सोमवार रात गालवान घाटी में भारत और चीन की सेना में हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई है. सेना ने इस बात की पुष्टि की है. वहीं, इस हिंसक झड़प में चीनी पक्ष को भी खासा नुकसान हुआ है.
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट कहा, “प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं? वह क्यों छिप रहे हैं? अब बहुत हो गया. हम जानना चाहते हैं कि क्या हुआ है. चीन की हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे हुई? हमारी जमीन लेने की उसकी हिम्मत कैसे हुई?

समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से मंगलवार रात को बताया कि भारतीय पक्ष द्वारा सुने गए इंटरसेप्ट से पता चला है कि लद्दाख की गालवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीनी पक्ष की ओर से कम से कम 43 सैनिक जान गंवा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सीमा पर चीनी हेलिकॉप्टरों की आवाजाही बढ़ गई है.
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…