News Addaa WhatsApp Group Join करें

मंहगाई की मार:- कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद लगातार 12वें दिन बढें पेट्रोल-डीजल के दाम, ये रहे आज के रेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2020  |  3:53 AM

1,305 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मंहगाई की मार:- कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद लगातार 12वें दिन बढें पेट्रोल-डीजल के दाम, ये रहे आज के रेट WhatsApp
Responsive image

लॉकडाउन के बाद महंगाई आपको पहले से ज्यादा परेशान करने वाली है. जब से लॉकडाउन खुलना शुरू हुआ है तभी से पेट्रोल- डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद आज 12वें दिन भी तेल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) ने कीमतों में इजाफा कर दिया है. पेट्रोल की कीमतों 0.53 रुपये का इजाफा हुआ है जबकि डीजल के दामों में 0.64 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव (Petrol Rady) बढ़कर बुधवार को 77.81 रुपये प्रति लीटर हो गया. डीजल की कीमतों (Diesel Rate) में भी बढ़ोतरी की गई है. डीजल का दाम 76.43 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया.

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

महानगरों में ईंधन के दाम:-

मुबंई में अब पेट्रोल 84.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.33 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 81.39 और डीजल के लिए 74.33 रुपये चुकाने होंगे. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 79.61 और डीजल की कीमत 71.97 रुपये पहुंच गई है.

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट:-

उधर कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चातेल की कीमत1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,895 रुपये प्रति बैरल रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 35 रुपये अथवा 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,895 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 4,721 लॉट के लिए कारोबार हुआ. कच्चातेल के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 26 रुपये अथवा 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,932 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 1,137 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking