News Addaa WhatsApp Group Join करें

महाराष्ट्र में लगा 31अगस्त तक लॉकडाउन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2020  |  7:15 AM

1,797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र में लगा 31अगस्त तक लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते बुधवार को लॉकडाउन को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया। महाराष्ट्र में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं। हालांकि, सरकार ने मिशन बिगन अगेन के तहत कुछ रियायतें देने का भी ऐलान किया है।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

महाराष्ट्र सरकार ने 31 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाने के साथ ही कुछ राहत भी दी है। सरकार ने 5 अगस्त से सुबह 9 बजे से 7 बजे के बीच मॉल्स, बिना थिएटर वाले मार्केट कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट और रेस्तरां खोलने की अनुमति दे दी है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने 5 अगस्त से उन आउटडोर खेलों को भी अनुमति दे दी है जिसमें टीम नहीं होती है जैसे की, गोल्फ कोर्स, आउटडोर फायरिंग रेंज, आउटडोर जिमनास्टिक, टेनिस, आउटडोर बैडमिंटन को शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए खेलने की अनुमति दे दी है। स्विमिंग पूल को संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के साथ ही कहा गया है कि मिशन बिगन अगेन के अंतर्गत लागू पाबंदियों पर धीरे-धीरे ढील दी जाएगी। इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से बंद चल रही चीजों की फिर से शुरुआत होगी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,211 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर चार लाख के पार पहुंच गई। हालांकि, राहत की बात यह भी है कि मरीजों की रिकवरी दर में निरंतर सुधार जारी है। अब तक स्वस्थ लोगों की संख्या 2.39 लाख से अधिक हो चुकी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking