News Addaa WhatsApp Group

महाराष्ट्र मे युवाओंं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने शुुुरू किया ‘महा जॉब पोर्टल’

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2020  |  5:15 AM

1,059 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र मे युवाओंं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने शुुुरू किया ‘महा जॉब पोर्टल’

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उद्योग विभाग की ओर से तैयार किए गए ‘महाजॉब्स’ वेबसाइट का सोमवार को लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोर्टल http://mahajobs.maharashtra.gov.in के माध्यम से भूमिपुत्रों को रोजगार मिलने की अपेक्षा जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाजॉब्स पोर्टल बेरोजगारों का पंजीयन करने वाला नहीं बल्कि बेरोजगारों को काम उपलब्ध कराने वाला होना चाहिए। महाजॉब्स पोर्टल का नौकरी और रोजगार देने में कितना उपयोग हुआ है। इसकी नियमित समीक्षा होनी चाहिए।

आज की हॉट खबर- अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और...

डोमिसाइल प्रमाण पत्र देना होगा अनिवार्य : देसाई

प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि पोर्टल पर नौकरी के लिए पंजीयन करने वाले बेरोजगारों के पास डोमेसाइल प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा। जिससे उद्योगों में 80 प्रतिशत भूमिपुत्रों को रोजगार देने के सरकार के नियम का पालन अपने आप होगा। महाजॉब्स पोर्टल में इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक, केमिकल समेत 17 क्षेत्रों का चयन किया गया है। इससे 950 व्यवसायों में इच्छुक उम्मीदवार नौकरी की तलाश कर सकेंगे।

महास्वयं और महाजॉब्स पोर्टल को जोड़ा जाएगा : मलिक

प्रदेश के कौशल्य विकास मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि कौशल्य विकास विभाग के महास्वंय पोर्टल और उद्योग विभाग के महाजॉब्स पोर्टल को जोड़ा जाएगा। इससे रोजगार के संबंध में दोनों पोर्टल पर एकीकृत जानकारी मिल सकेगी

संबंधित खबरें
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking