News Addaa WhatsApp Group link Banner

मुख्यमंत्री को पत्र लिख पुरोहितों की व्यथा से कराया अवगत।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: May 30, 2020 | 11:51 AM
1861 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

मुख्यमंत्री को पत्र लिख पुरोहितों की व्यथा से कराया अवगत।।
News Addaa WhatsApp Group Link

शत्रुधन पाण्डेय ने ब्राह्मण समाज के पुरोहित वर्ग का पारिवारिक भरण-पोषण के संबंध में सीएम को लिखा पत्र।

आज की हॉट खबर- खड्डा: दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दूसरा...

कप्तानगंज कुशीनगर:- जनपद के परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव शत्रुधन पाण्डेय ने ब्राह्मण समाज के नित्य कर्म, पुजा, यज्ञ, अनुष्ठान कराने वाले ब्राह्मणों के परिवारिक भरण पोषण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।
पत्र में बताया गया कि विगत 2 महीने से सम्पूर्ण देश मे लॉक डाउन चल रहा है जिसके चलते देश में अनेकों परिवारों को भरण-पोषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इन्हीं परिवारों में से एक पुरोहित समाज (ब्राह्मण समाज) के लोग भी हैं जिनकी जीविका आपूर्ति भगवान की सेवा के उपरांत मिले धन (दक्षिणा) से होता है, जो इस वैश्विक महामारी के चलते पूर्ण रूप से स्थगित हो गया है।
हम उन पुरोहित परिवार की तरफ उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि ब्राह्मण समाज के लिए उत्पन्न हो रही समस्याओ का निस्तारण किया जाय। शत्रुधन पाण्डेय ने कहा कि पुरोहित वर्ग से यह वही लोग हैं जो हमारे सनातन धर्म को बनाए रखने एवं अग्रषित करने तथा हिंदू धर्म को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं।
अतःआपसे हमारी यह मांग एवं प्रार्थना है कि ऐसे परिवारों को संरक्षण के तौर पर मासिक धन (परिवार के भरण-पोषण के लिए) की मदद आपके  द्वारा सुनिश्चित कराई जाए।

Topics: हाटा

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking