Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

राईट वे सोशल फाऊंडेशन की ओर से माता की चौकी व जागरण का आयोजन संपन्न.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Nov 20, 2021, 1:06 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

● बिगड़ी मेरी बना दे वो शेरों वाली मैय्या…पर झूमें माता के भक्तगण.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर.। सामाजिक संस्था राईट वे सोशल फाऊंडेशन की ओर से संस्थापिका/अध्यक्ष सपना(दीदी) पाठक के जन्मवर्षगांठ के सुअवसर पर गुरुवार की शाम औद्योगिक शहर बोईसर (प.)टैप्स गेट के सामने विजय कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास मैदान में माता की ज्योति चौकी व जागरण का भव्य आयोजन किया गया।


माता की ज्योत चौकी व जागरण में स्वर लहरी भजन गायक राय रामकिशोर सरोज एवं जागरण मंडली ने माता का अरदास लगाते देर रात तक समां बांधे रखा। समय समय पर समधुर भजनों के श्रृंखला में देवी जागरण भक्ति अरदास “बिगड़ी मेरी बना दे वो शेरों वाली मैय्या ……।पर श्रद्धावनत माता के भक्त महिलाएं एवं पुरुष झूमते स्वर भरते थिरकते नजर आये.।

Advertisement


माता की चौकी व जागरण के समापन पर राईट वे सोशल फाऊंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं समेत उपस्थित गणमान्यजन की ओर से केक कांटकर संस्थापिका/अध्यक्ष सपना (दीदी) पाठक को आशिर्वाद एवं शुभकामनाएं भेंट की गयी.।
कार्यक्रम में औद्योगिक शहर बोईसर के तमाम प्रबुद्धजन,मीडियाकर्मी,समाजसेवी वर्ग के लोग सम्मिलित होकर माता की चौकी का आनंद लेते हुए माता का आशिष तथा महाप्रसाद ग्रहण किया।
सामाजिक संस्था राईट वे सोशल फाऊंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीदी के जन्मवर्षगांठ पर सुबह से शाम तक जगह-जगह मलिन बस्तियों के बच्चों में अल्पाहार,मिष्ठान एवं पाठ्यक्रम सामग्रियों का वितरण किया गया।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi