News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियो ने छापे मारी कर पकड़ा अवैध एक करोड़ का मटर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2021  |  2:41 PM

1,065 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियो ने छापे मारी कर पकड़ा अवैध एक करोड़ का मटर
  • निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रीन मटर का खेप गोदाम से ट्रक मे लोड किया जा रहा था, जिसको मुखबीर की सुचना पर मौके पर पहुंच ट्रक को पकड़ा और ट्रक व गोदाम मे रखे अवैध मटर क़ी बोरियो को जब्त कर आवश्यक कार्रवाही किया जा रहा है l
  • कसया थाना क्षेत्र के बरवा जंगल का मामला

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय थाना क्षेत्र कसया के बरवा जंगल हाइबे के किनारे किराये के गोदाम मे अबैध ग्रीन मटर का धंधा जोरो पर फल फूल रहा था, जिसकी सूचना किसी को नहीं थी l

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 4बजे बरवा स्थित गोदाम से एक ट्रक सं. TN 88A 4942पर अवैध मटर लोडिंग हो रहा था कि उसी समय मुखबीर की सूचना पर लखनऊ -गोरखपुर राजस्व आसूचना निदेशालय की ज्वाइंट टीम मौके पर पहुंची और ट्रक व गोदाम को अपने कब्जे मे लेते हुए कार्यवाही मे जूट गयी l निदेशालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि उक्त की सूचना पर हम लोगो के पहुंचने पर और गोदाम व ट्रक को कब्जे मे लेने के बाद यहाँ बहुत सारे लोग आये और सुलह समझौता पर अड़ गये, जिसको लेकर रात्रि मे कार्यवाही पूरी करने मे बांधा उत्पन्न होने लगी l निदेशालय के उक्त अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से सम्पूर्ण कार्रवाही की जा रही है, तथा ट्रक और गोदाम को अपने कब्जे मे लेते हुए गोदाम मे रखे अवैध माल को डिसीएम गाड़ी मे लोड कराया जा रहा है, और गोदाम को सीज किया जायेगा l आगे पूछने पर निदेशालय के अधिकाररी ने बताया कि इस प्रकार के मटर और मकई कनाडा और अर्जेन्टीना, दक्षिण अफ्रीका से नेपाल देश के रास्ते लाकर इसको अवैध रूप से बेचा जाता है, यहाँ पकडे गये कुल माल की कीमत लगभग एक करोड़ रूपये का है l इस माल के साथ दो गाड़िया और भी पकड़ी गयी है जिनमे एक पिकअप सं. UP56T6639,और एक बोलेरो सं. UP57Ap8868 बरामद हुआ है l सम्बंधित अधिकारी ने बताया कि यह गोदाम यही के निवासी श्रीपत सिंह का है, जो विकास नाम के व्यक्ति और उसके पार्टनर को दिया है l कार्यवाही के समय मौके से सब फरार बताये गये है, केवल ट्रक ड्राइबर, और वर्कर आदि पकडे गये है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड

कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो एवं रोटरी फाउंडेशन के अध्यक्ष होल्गर नाक…

चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking