रामकोला/कुशीनगर । छठ का बाजार करने रामकोला आए व्यक्ति की खेतान मिल के पास गली में खड़ी बाइक गायब होने का मामला संज्ञान में आया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम- कुसम्हा टोला- चकिया निवासी भीम प्रसाद पुत्र हरी प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस नंबर यूपी 57 एएफ 6707 से रामकोला बाजार में छठ का बाजार करने आया था।वह अपनी बाइक को खेतान मिल के पास मार्केट के बगल की गली में खड़ी करके बाजार करने चला गया जब वापस लौट कर आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसे बाइक नहीं मिली तो वह थाने में तहरीर देकर पुलिस से आवश्यक करवाई की गुहार लगाया है।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…