News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बाइक सवार बदमाशो ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से की छिनैती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 21, 2020  |  1:39 PM

2,235 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बाइक सवार बदमाशो ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से की छिनैती WhatsApp
  • बाइक सवार बदमाशो ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से की छिनैती
  • नगद सहित तीन मोबाइल और तीन लैपटॉप लेकर फरार

राजेश कुमार चौहान/रामकोला

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

रामकोला / कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र में लाठी-डंडे से लैस बाइक सवार बदमाशों ने सेंट्रल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से मारपीट कर नगदी सहित तीन लैपटॉप और तीन मोबाइल छीन कर फरार हो गए। छिनैती की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
रामकोला थाना क्षेत्र के सपहां निवासी महफूज खान लक्ष्मीगंज में सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है। सोमवार को शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने सहयोगी अरविन्द कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सपहा गाँव के करीब सुन -सान जगह के पास बाइक सवार बदमाश जो लाठी-डंडे से लैस थे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को रोक कर लाठी-डंडे से प्रहार कर दिए जिससे महफूज खान के सिर पर गंभीर चोट लग गई। उनके पास बैग में रखे नगद रूपये सहित तीन लैपटॉप और तीन मोबाइल छीन कर फरार हो गए। सूचना पाकर ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले गए। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महफूज़ खान को गंभीर चोटे होने के कारण गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज चल रहा है। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking