अपराध संवाददाता
कुशीनगर। सर्वहितकारी पत्रकार महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर व कुशीनगर जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील अध्यक्ष संजय कुमार आंसू व तहसील महासचिव आनंद कुमार गुप्त के टीम द्वारा पत्रकार उत्पीड़न व सात सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ए आर फारुकी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।
पत्रकारों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से जो मांग रखी है, उसमें पूरे देश में पत्रकार उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए साथ ही पत्रकार सुरक्षा अध्यादेश लागू किया जाये।इस वैश्विक महामारी कोरोना काल में पत्रकारों को तत्काल सरकार 10,000 रुपये आर्थिक सहायता दें, व अस्पताल में पत्रकारों के लिए उपचार में छुट दी जाये, पत्रकारों के के ऊपर किसी भी प्रकार की मुक़दमा दर्ज करने से पहले मजिस्ट्रेट की अनुमति ली जाए, पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों को पुनः विवेचना कर खत्म किया जाए, प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पत्रकार भवन का निर्माण कराया जाये,टोल प्लाजा पर टोल शुल्क फ्री हो। जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस ज्ञापन को महा महिम तक पहुंचा दिया जायेगा। इस मौके पर कुशीनगर जिला अध्यक्ष राम आधार द्विवेदी, साजिद अंसारी, मनोज कुमार, उदय प्रकाश गिरी, सद्दाम हुसैन, सुरेंद्र सिंह, जावेद अख्तर, धर्मेंद्र शर्मा,अभिमन्यु मिश्रा, सुरेश पासवान, पंकज पांडेय, सुरेन्द्र सिंह आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…