News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: ग्रामीणों ने सांसद को पत्र सौप ड्रेन सफाई की मांग की, पानी के निकासी न होने से दर्जनों गांव की फसल हो रही बर्बाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2020  |  11:56 AM

1,026 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ग्रामीणों ने सांसद को पत्र सौप ड्रेन सफाई की मांग की, पानी के निकासी न होने से दर्जनों गांव की फसल हो रही बर्बाद
  • ग्रामीणों ने सांसद को पत्र सौप ड्रेन सफाई की मांग की
  • पानी के निकासी न होने से दर्जनों गांव की फसल हो रही बर्बाद

राजेश कुमार चौहान/ न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

रामकोला- कुशीनगर | स्थानीय विकास खण्ड के कौवासार ड्रेन में जगह -जगह अतिक्रमण होने एवं ड्रेन की सफाई न होने तथा बंधा क्षतिग्रस्त होने के कारण बाढ़ का पानी जगह जगह फैल कर फसलो को बड़े पैमाने पर नुकसान कर रहा है। अमडरिया गाव के सामने बन्धा न होने के कारण सबके घरो में पानी घुस जा रहा है जो कि नहर की पिच को तोड़ पूरे गाँव मे तबाही कर रहा है। बिहुली सोमाली से लेकर कौवासार तक लाखो हेक्टेयर फसल बर्बाद हो रही है।
ठीक इसी तरह सोमल ड्रेन का भी है यदि ड्रेन की सफाई हो जाती तो पथरदेवा, खैरटवा, जमुनबरवा, मठिया, भठही खुर्द , घुरछपरा, धनौजी खास ,अमडरिया, मांडेराय, कुसमी व इन्द्रसेनवा दर्जनों गांवों के हजारो हेक्टेअर की फसलों को हर साल होने वाले तबाह व बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।
ग्रामीणों ने ड्रेन की सफाई जेसीबी मशीन से विधिवत कराते हुए तटबन्धों का निर्माण कराये जाने की मांग क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे को पत्र सौप कर की ।ताकि बाढ का पानी किसानों के खेत मे न फैले व हर साल होने वाली हजारो एकड़ फसलो को बचाया जा सके। जिससे जन मानस व पशुधन सुरक्षित हो सके। इस दौरान सुनील यादव, अनील राव, भरथ यादव,सुग्रीव राव, रामसकल यादव भृगुर।शन यादव, सुधीर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking