News Addaa WhatsApp Group Join करें

सिडनी में 43 साल से जीत का इंतजार, रहाणे बिग्रेड कमाल कर पाएगी इस बार ?

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2021  |  12:15 PM

966 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सिडनी में 43 साल से जीत का इंतजार, रहाणे बिग्रेड कमाल कर पाएगी इस बार ? WhatsApp
Responsive image

मौजूदा दौरे में टीम इंडिया को अब सिडनी में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करना है. मेलबर्न टेस्ट में मेजबान टीम को धूल चटा चुकी टीम इंडिया ने सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया. नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे ब्रिगेड तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हो रही है.

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट मुकाबले से पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं. इस पहले तक यहां (1947-2019) भारत ने ऑस्ट्रेलिया का 12 टेस्ट मैचों में सामना किया है. इस दौरान भारतीय टीम को सिर्फ एक टेस्ट में जीत मिली. उसने 5 टेस्ट गंवाए, जबकि 6 मैच ड्रॉ रहे.

जाहिर है सिडनी में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इस मैदान पर भारतीय टीम को एकमात्र जीत 1978 में मिली थी, जब बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में उसने ऑस्ट्रेलिया को पारी ओर 2 रनों से मात दी थी. संयोग की बात वह टेस्ट भी 7 जनवरी से ही खेला गया था.

सिडनी में 43 साल पहले मिली उस जीत की खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम की अब तक की यह सबसे बड़ी जीत (पारी के लिहाज से) है. अब देखना है कि भारतीय टीम सिडनी में जीत के सूखे से निपटने में कामयाब होगी या नहीं.

सिडनी के बाद 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट खेला जाना है. भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही, तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत की हैट्रिक लगाने में वह सफल होगी.

भारत ने पिछली दोनों सीरीज जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. 2018/19 में पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत ने 2-1 से और इससे पहले 2016/17 में भारत ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को इतने ही अंतर से मात दी थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking