News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्वाराज पूर्वांचल टेक्टर एजंसी द्धारा लगातार मजदूरों को कराया जा रहा है भोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2020  |  2:35 AM

2,867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्वाराज पूर्वांचल टेक्टर एजंसी द्धारा लगातार मजदूरों को कराया जा रहा है भोजन
  • इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं-‌ तबरेज आलम

तरया सुजान थाना क्षेत्र के मंझरीया पेट्रोल पम्प एन एच 28 के पास स्वाराज (पूर्वांचल टेक्टर तमकुही रोड) के नेतृत्व में भूखे प्यासे लोग के मदद के लिए आज पच्चीसवें दिन भी मजदूरों को सुबह नाश्ता के साथ भोजन करया गया।
जानकारी हो कि देश में चल रहे वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन के दौरान शुक्रवार को नेशनल हाईवे के रास्ते चल रहे श्रमिकों को स्वराज पूर्वांचल टेक्टर एजंसी तमकुही रोड के प्रोपराइटर तबरेज आलम के नेतृत्व में आज पच्चीस दिनों से सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। उसके बाद ही गंतव्य स्थान के लिए छोड़ा जा रहा है। जिसमें चावल, दाल, सब्जी व अचार के साथ सुबह नाश्ता में ब्रेड बिस्कुट चाय की व्यस्था किया गया है। वहीं नेशनल हाईवे के रास्ते गुजर रहे बसों, ट्रकों, टेम्पो, और दो पहिए वाहनों को रोकर अपने संस्कृति के तहत रोककर जलपान कराने के बाद ही छोड़ा जा रहा है। इस दौरान तमकुहीराज स्टेट के अजय शंकर सिंह, शिशीर बाबू सिंह, रामकेवल, जीतु जयसवाल, रमेश कुशवाहा, कुलदीप दुबे, हिमांशु, बदरुद्दीन, मीकाईल जियाउल हक, तौकीर आलम,
काशिफ कमर, रामएकबाल कुशवाहा, सद्दाम हुसैन आदि लोग सेवा भाव के साथ उपस्थित रहे|
NewsAddaa

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

  • इंसानियत जगी तो उठ गया कदम- तबरे

वैश्विक महामारी को देखते हुए दो मई को पूर्वांचल स्वराज टैक्टर एजंसी तमकुही रोड के प्रोपराइटर तबरेज आलम को इंसानियत एका एक जागी और अपने कम्पनी के जोनल हेड अमल चौधरी, स्टेट हेड राजकुमार सिंह, नीरज शुक्ला, आलिंद सिंह अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करके अपने मन में प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन कराने की बात ठान लिया। जिसका परिणाम यह है कि आज कम्पनी के अधिकारियों का सहयोग मिला और निःशुल्क भोजन का कार्यक्रम आज पच्चीसवें दिन चल रहा है। और तबरेज आलम ने यह भी बताया कि जब तक लाक डाउन समाप्त नहीं होगा तब तक यह भोजन का कार्यक्रम चलता रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking