हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1650 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक ने बताया कि एस आई ओम प्रकाश यादव अपने हमराही कांस्टेबल आकाश मौर्या, विजेन्द्र यादव अखिलेश गुप्ता,व देवेंद्र सिंह के साथ भ्रमण कर रहे थे कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो युवक तितला क्रासिंग के पास गांजा बेचने के फिराक में है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच उन दोनों युवको को पकड़ा तथा जमा तलाशी के दौरान उनके पास दो झोलों में रखा अवैध 750 ग्राम तथा 900 ग्राम अवैध गांजा मिला।पूछ ताछ में वह अपना नाम मनीष जायसवाल पुत्र जवाहर लाल निवासी वार्ड नं 23 हाटा व शाहरुख खान पुत्र लड्डन निवासी वार्ड नं 19 हाटा बताया। कोतवाली पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…
कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…