News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा करेगी मंडल स्तर पर मंथन: प्रेमचंद मिश्र, जिला अध्यक्ष

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 28, 2021  |  5:43 PM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा करेगी मंडल स्तर पर मंथन: प्रेमचंद मिश्र, जिला अध्यक्ष

कप्तानगंज/कुशीनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर बैठक के माध्यम से मंथन करेगी। इसके लिए बैठकें 28 जनवरी से शुरू होगी और 3 फ़रवरी तक चलेंगी। इन बैठकों को प्रदेश के पदाधिकारी, क्षेत्र के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष संबोधित करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने बताया कि कुशीनगर जिले में कुल 34 मंडल हैं। इन सभी मंडलों में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की कार्ययोजना बनाई गई है। इन बैठकों में मंडल के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, मंडल स्तर के पदाधिकारी, उस मंडल में निवास करने वाले जिला पंचायत वार्ड के संयोजक, प्रभारी और पंचायत चुनाव के ब्लाक संयोजक शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष नें बताया कि मंडलवार बैठकें 28 जनवरी से 3 फ़रवरी के बीच होनी है। यहां पंचायत चुनाव को लेकर अब तक की तैयारी की समीक्षा होगी और जिला पंचायत के हर वार्ड को जीतने की रणनीति बनाई जाएगी।उन्होनें बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए जिले स्तर की बैठक सम्पन्न हो चुकी है। जिसमें प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा और प्रदेश के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह का मार्गदर्शन मिल चुका है । अब अगले चरण में मंडल इकाई स्तर की बैठक होनी है। यह जिले के बाद की संगठनात्मक इकाई है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking