हाटा/कुशीनगर | अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपराइच – कप्तानगंज मार्ग पर स्थित बरडीहा आराकल के समीप एक बोलेनो कार संख्या यूपी 53 डीई 7077 किसी गाड़ी से पास लेते समय अचानक जानवर आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सवार भी चोटिल हुए लेकिन गनीमत रही कि बड़ी घटना नहीं हुई। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मगडीहा निवासी विजेंद्र उपाध्याय अपनी पत्नी के प्रधानी का पर्चा वापस कराकर कप्तानगंज से लौट रहे थे। करीब तीन बजे कार किसी वाहन से पास लेते समय एकाएक जानवर आ जाने के कारण बचाने के चक्कर में आराकल के समीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई तथा कार पलट कर गढ्ढे में चली गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी तथा एअर बैग खुल जाने के कारण गाड़ी में भतीजे लव तथा पत्नी जानकी को हल्की फुल्की चोट लगी। जिन्हें इलाज के लिए पिपराइच ले जाया गया।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…