News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: उम्मीदवारों को हुआ आवंटन चुनाव चिन्ह, सरगर्मियां बढ़ी

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 21, 2021  |  8:45 PM

793 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: उम्मीदवारों को हुआ आवंटन चुनाव चिन्ह, सरगर्मियां बढ़ी

खड्डा/कुशीनगर। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया अब धीरे धीरे पूरी होने लगी है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आंवटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह मिलते ही गांव गांव चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
खड्डा व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक परिसर में बुधवार को प्रत्यासियों व समर्थकों का जमघट लगा रहा। उम्मीदवारी वापसी के बाद चुनाव चिह्न मिलना था। इसलिए किस गांव से कौन उम्मीदवार अपना पर्चा वापस कर रहा है इसको लेकर दिनभर कयासबाजी होती रही। दोपहर बाद ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्य के प्रतीक आवंटित कर दिए गए। ब्लाक मुख्यालय परिसर के बगल में ही दुकानदारों ने चुनाव चिन्ह के लिए स्टाल सजा रखे थे जहां लोग जाकर अपने- अपने चुनाव चिन्ह की सामानों की खरीददारी किए। हालांकि भीड़ में शामिल लोग कोविड़ महामारी को भूल ही गये थे तो बिना मास्क लगाये लोग भी भीड़ का हिस्सा रहे। अब चुनाव चिन्ह मिलने के बाद गांव गांव चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking