वेदप्रकाश मिश्रा/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर स्थित बलुआ रामपुर श्रीपाल के सामने सड़क पर पैदल जा रहे एक वृद्ध को बाइक ने ठोकर मार दिया जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार की देर शाम हाटा गौरी बाजार मार्ग पर स्थित बलुआ रामपुर श्रीपाल में मोती पाकड़ श्रीकान्त निवासी विश्वनाथ हरिजन उम्र 60 वर्ष सड़क पर टहल रहा था कि हाटा की तरफ से तेज गति से आ रहा एक बाइक ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…