News Addaa WhatsApp Group Join करें

हार्दिक पांड्या शुरू करनेवाले हैं एक और इंनिग जानने के लिए पढे पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2020  |  3:41 PM

1,550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हार्दिक पांड्या शुरू करनेवाले हैं एक और इंनिग जानने के लिए पढे पूरी खबर WhatsApp
Responsive image

क्रिकेटर हार्द‍िक पंड्या और उनकी मंगेतर नताशा स्टानकोविक जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. जी हां, नताशा प्रेग्नेंट हैं. दोनों सेलेब्स ने सोशल मीड‍िया पर फोटोज शेयर कर फैंस संग इस खुशखबरी को साझा किया है.
नताशा ने लिखा- ‘हार्द‍िक और मैंने अब तक बहुत यादगार सफर तय किया है और अब ये और बेहतर होने वाला है. हम दोनों एक नई जिंदगी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं. हम दोनों इस नए कदम के लिए सुपर एक्साइटेड हैं और आपसे आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं.’
हीं हार्द‍िक ने भी इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए नताशा के साथ अपनी जिंदगी के इस नए फेज को शेयर किया है. उन्होंने भी लोगों से दुआएं और आशीर्वाद मांगा है.
नताशा द्वारा शेयर किए गए फोटो में वे बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं. हार्द‍िक ने उनके बेली पर हाथ रखते हुए प्रेग्नेंसी का हिंट दिया है. दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं.
मालूम हो कि इसी साल न्यू ईयर पर दोनों ने सगाई की थी. उन्होंने दुबई से इंगेजमेंट की तस्वीर शेयर कर सबको चौंका दिया था.
इसके बाद दोनों काफी चर्चा में रहे. नताशा के एक्स-बॉयफ्रेंड ने भी उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए विश किया था.

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking