News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भीड़ ने किया पुलिस चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2021  |  10:58 AM

2,395 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भीड़ ने किया पुलिस चौकी पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही घायल

कुशीनगर | जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में शनिवार शाम करीब छह बजे लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति को उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर पुलिस के हाथों से छुड़ा लिया। इस दौरान के भीड़ ने पुलिस पर ईट पत्थर चलाए जिससे चौकी इंचार्ज के भी सिर में चोट लगी और तीन सिपाहियों को भी चोटें आयी हैं।। करीब एक घंटे तक पुलिस असहाय बनी रही।

आज की हॉट खबर- सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार...

शनिवार की शाम को लक्ष्मीगंज बाजार में लॉकडाउन होने के बावजूद काफी संख्या में लोग बिना मास्क सड़क पर टहल रहे थे। लक्ष्मीगंज के चौकी इंचार्ज आरएन दुबे चौकी के तीन सिपाहियों के साथ बाजार में लॉकडाउन का पालन कराने निकले। लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की जाने लगी। इस दौरान पुलिस ने बेवजह बाजार में घूम रहे एक युवक को पकड़कर चौकी पर ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज सैकड़ों लोग की भीड़ भी पीछे-पीछे पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां पुलिस चौकी प्रभारी रामनरायण दूबे से भी लोग उलझ गए और जबरन चौकी से हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ा ले गए। चौकी प्रभारी ने सख्ती दिखाकर भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो भीड़ पत्थरबाजी करने लगे। पत्थरबाजी में चौकी प्रभारी रामनारायण दूबे के सिर फट गया सिपाहियों को भी चोटें आयीं। इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसकी सूचना रामकोला थाने पर पहुंची तो थानाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह फोर्स लेकर कुछ ही देर में लक्ष्मीगंज बाजार में पहुंच गए।फोर्स देखते ही लोग घरों में भाग गए और बाजार में सन्नाटा पसर गया। एसओ ने बताया कि चौकी इंचार्ज पर पत्थर चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी कुशीनगर एपी सिंह ने बताया, लॉकडाउन के नियम पालन कराने को विरोध कर रहे कुछ मनबढ़ों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। इसमें चौकी इंचार्ज घायल हो गए हैं। हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। घायल चौकी इंचार्ज मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking