संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अस्पताल में जन्मी बच्ची का जन्मोत्सव केक काटकर धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान बच्ची को अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
राप्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रभु की अगुवाई में रविवार को अस्पताल में पैदा हुई बालिका का जन्मोत्सव मनाते हुए बेटी के सुखी व मंगलमय जीवन की कामना की गई। अंगबस्त्र देकर नवजात बच्चियों को सम्मानित करते हुए डा. एपी राय ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उपस्थित लोगों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान डा. अमित, फार्मासिस्ट रविन्द्र गुप्ता, अनिल कुशवाहा, ममता गिरी आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…
कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…