खड्डा/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा खड्डा विधानसभा में ट्रैक्टर रैली निकालने के आह्वान पर मंगलवार को खड्डा इलाके के विभिन्न जगहों से ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। जिससे सपाई रैली नहीं निकाल सके।
खड्डा ब्लाक मुख्यालय से ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव की अगुवाई में वरिष्ठ सपा नेता जितेंद्र तिवारी, पूर्व जिपंस विजय अग्रवाल उर्फ मिठ्ठू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव, मुन्ना राजभर, ब्यास मिश्रा, पन्नेलाल यदुवंशी, कौशल अग्रवाल, मुन्ना यादव, दीनानाथ यादव,सोनू यादव, ब्यास मिश्रा आदि सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर रैली निकल रखे थे कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सोहरौना में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव की अगुवाई में निकले जुलूस को उपनिरीक्षक पीके सिंह व पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। शिवदत्तछपरा में सपा नेता पन्नेलाल यदुवंशी की अगुवाई में जुलूस निकल सड़क पर पहुंचने वाला था कि पुलिस ने सख्ती से रोक दिया। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार की अगुवाई में शान्ति ब्यवस्था के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात रही।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…