News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीआईजी रेंज, एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने किया पौधारोपण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 5, 2020  |  6:41 AM

954 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीआईजी रेंज, एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने किया पौधारोपण WhatsApp
Responsive image
  • डीआईजी रेंज एसएसपी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर वृक्ष लगाकर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत
  • डीआईजी रेंज एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने किया पौधारोपण
  • पुलिस लाइन में 250 पौधरोपण सहित जनपद के सभी थानों पर 100 -100 वृक्ष लगाए जायेंगे

गोरखपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आम बरगद पाकड़ शहगवन आवला सिरस सहित 250 बृहद पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया गया इसके साथ ही सभी थानों पर एक-एक सौ पौध लगाया गया। इस अवसर पर डीआईजी रेंज गोरखपुर राजेश मोडक डी राव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता एवं पौधरोपण पर जोर दिया। लोगों से अपील की कि अपने आसपास कम से कम दो पौधे जरूर लगाएं। आगे डीआईजी रेंज ने कहा कि मनुष्य के अंदर उपकार दया व मनुष्यता के भाव संचित होने चाहिए। जो वृक्षों की भांति इस संपूर्ण धरा को परिवार समझकर हर तरफ अपनी छाया व कृपा प्रदान करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण पुण्य का कार्य है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। हम सभी को पौधरोपण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इन पौधों की देखभाल तब तक करनी चाहिए जब तक वह वृक्ष का रूप धारण न कर ले। जब तक हम इनकी देखभाल नहीं करेंगे तब तक यह हमारे लिए किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं हो सकते।उन्होंने बताया

आपके लिए और..- मां की तलाश में निकलीं दो मासूम बहनें, पुलिस बनी...

भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। पीपल विष्णु और कृष्ण का वट का वृक्ष ब्रह्मा विष्णु और कुबेर का माना जाता है जबकि तुलसी का पौधा लक्ष्मी और विष्णु सोम चंद्रमा का बेल शिव का अशोक इंद्र का आम लक्ष्मी का कदंब कृष्ण का नीम शीतला और मंसा का पलाश ब्रह्मा और गंधर्व का गूलर विष्णू रूद्र का और तमाल कृष्ण का माना जाता है। इसके अलावा अनेक पौधे ऐसे हैं जो पूजा-पाठ में काम आते हैं जिनमें महुआ और सेमल आदि शामिल हैं। वराह पुराण में वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा गया है- जो व्यक्ति एक पीपल एक नीम एक बड़ दस फूल वाले पौधे या बेलें दो अनार दो नारंगी और पांच आम के वृक्ष लगाता है वह नरक में नहीं जाएगा।इस अवसर पर डीआईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर राजेश मोडक डी राव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आशुतोष शुक्ला पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी कोतवाली बी पी सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह आर आई उमेश दुबे सहित रिक्रूट जवान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking