News Addaa WhatsApp Group Join करें

त्योहारों को लेकर अलर्ट हुई कुशीनगर पुलिस, खासकर शाम के समय बढ़ी गश्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 12, 2020  |  9:55 AM

997 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्योहारों को लेकर अलर्ट हुई कुशीनगर पुलिस, खासकर शाम के समय बढ़ी गश्त

कुशीनगर। त्योहारों पर जिले में सुरक्षा के लिये पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हर रोज पीक आवर में गश्त बढ़ा दी गई है। धनतेरस, दीपावली और छठ के त्यौहार तक पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए शहर के अंदर से लेकर बार्डर तक बैरिकेडिंग लगा कर संदिग्ध लोग व वहानों की जांच के निर्देश हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस पर नजर रख रहे हैं।

आज की हॉट खबर- “30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और...

बाजारों के आस-पास पुलिस की विशेष नजर

त्यौहारों की शुरुआत के साथ शहर में भीड़-भाड़ बढ़ गई है। खासकर शाम के समय बाजारों में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजारों के आस-पास सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इसके लिए पुलिस टीम को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है। जिससे अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सके।

व्यापारी औऱ पुलिस के बीच समन्वय

व्यापारी व पुलिस के बीच समन्वय और बेहतर करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस-व्यवसायी के बीच समन्वय को और दुरुस्त करने की कोशिश होगी। पुलिस अधिकारी व्यापारियों की समस्या सुनेंगे और उन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था के बिषय में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले के हर छोटे-बड़े बाजार के आस-पास व उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा पर चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा को लेकर सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर सभी क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, थानाध्यक्ष को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी गाज, शालिकपुर चौकी इंचार्ज निलंबित
“ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी गाज, शालिकपुर चौकी इंचार्ज निलंबित

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी से जुड़े कथित शराब तस्करी सौदेबाजी…

सीमा पर सख्ती: बहादुरपुर चौकी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
सीमा पर सख्ती: बहादुरपुर चौकी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध…

युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव
युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव

हाटा/कुशीनगर। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी 20 वर्षीय शिवम् चौहान पुत्र…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking