News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुस्तैनी काबिज जमीन पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए अनशन पर बैठे कुनवे का सीओ खड्डा व तहसिलदार ने उचित न्याय का भरोसा दिलवाते हुए जूस पिला कर अनशन तोड़वाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 7, 2020  |  8:35 PM

1,194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुस्तैनी काबिज जमीन पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए अनशन पर बैठे कुनवे का सीओ खड्डा व तहसिलदार ने उचित न्याय का भरोसा दिलवाते हुए जूस पिला कर अनशन तोड़वाया

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बलकुड़िया मेंअपनी पुस्तैनी काबिज जमीन पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए अनशन पर बैठे कुनवे का रविवार चौथे दिन देर शाम पहुचे सीओ खड्डा व तहसिलदार ने उचित न्याय का भरोसा दिलवाते हुए जूस पिला कर अनशन तोड़वाया।
उक्त गांव निवासी राधे गांव के बाहर सड़क के किनारे के एक छोटे भूखण्ड पर पुस्तैनी कब्जा रहा जिसेको दूसरे गांव के एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा अपना भूमि बताकर कब्जा किया जा रहा था। जिसमे जिम्मेदार भी उक्त बिशेष समुदाय के ब्यक्ति का साथ दे रहे थे।इस सम्बन्ध में राधे ने जिलाधिकारी व एसडीएम को शिकायत पत्र सौपकर न्याय की गुहार लगाया था तथा न्याय न मिलने की दशा मे आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दिया था।कार्यवाई शून्य होता देख राधे अपने परिवार के साथ अपने भूमि के पास गुरुवार सुबह से बलकुडिया पिपरा सडक मार्ग के पटरी पर आमरण अनशन पर बैठ गया था। जिसकी भनक लगते ही पुलिस के साथ राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुचकर विवादित भूमि का सीमाकन किया गया और आमरण अनशन से समझाबुझाकर अनशनकारियों उठाने का प्रयास किया गया लेकिन अनशनकारी माने नही अनशन पर बैठे रहे जिमसें चौथे दिन देर शाम पहुचे सीओ खड्डा व तहसीदार पडरौना ने अनशनकारियों को समझ बुझा कर न्याय का भरोषा दिलाते हुए जूस पिला अनशन समाप्त कराया।
अनशन समाप्त होने के अगले दिन सोमवार को मौके पर पहुचे हल्का लेखपाल व थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया ने राधे को सन्तुष्ट करते हुए उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया परन्तु अभी भी वहां उक्त वर्ग विशेष के ब्यक्ति के चलते ब्रम्ह स्थान व नाले की जमीन को लेकर तनाव बना हुआ है।

आज की हॉट खबर- “30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी गाज, शालिकपुर चौकी इंचार्ज निलंबित
“ऑडियो बम का धमाका!” — वायरल सौदेबाजी कांड पर गिरी गाज, शालिकपुर चौकी इंचार्ज निलंबित

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी से जुड़े कथित शराब तस्करी सौदेबाजी…

सीमा पर सख्ती: बहादुरपुर चौकी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
सीमा पर सख्ती: बहादुरपुर चौकी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध…

युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव
युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव

हाटा/कुशीनगर। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी 20 वर्षीय शिवम् चौहान पुत्र…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking