देश में अनलॉक की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ पेट्रोल- डीजल (Petrol – Diesel) के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला भी दोबारा शुरु हो गया है. पिछले चार दिनों से पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को एक बार फिर ईंधन के दामों में इजाफा किया गया है. जान लीजिए क्या है आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के दाम.
आज पेट्रोल के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.40 रुपये लीटर हो गया है और डीजल 71.62 रुपये लीटर हो गया है. इन तीन दिनों दिल्ली में पेट्रोल 2.14 रुपये लीटर महंगा हो गया, तो डीजल की कीमत 2.23 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में एक दिन की गिरावट के बाद फिर तेजी देखी जा रही है. जिससे तेल के दाम में आगे और इजाफा होने की संभावना बनी हुई है. पिछले सत्र में मुनाफावसूली के चलते बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में 5.89 फीसदी की गिरावट आई थी.
जानकारी के अनुसार दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को बढ़कर क्रमश: 73.40 रुपये, 75.38 रुपये, 80.41 रुपये और 77.48 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं, डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 71.62 रुपये, 67.68 रुपये, 70.37 रुपये ओैर 70.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…