News Addaa WhatsApp Group

भाई ने ही ले ली भाई की जान।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2020  |  12:57 PM

1,983 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाई ने ही ले ली भाई की जान।।

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट:-

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

भाई ने ही ले ली भाई की जान।।
सम्पत्ति विवाद का मामला बताया जा रहा है।।

कप्तानगंज कुशीनगर :- रामकोला थाना क्षेत्र के गांव पिपरा बुजुर्ग में शनिवार की सुबह बड़े भाई पर उसके सगे छोटे भाई ने कुदाल से वार कर दिया। गर्दन पर हुए कुदाल के वार से बडा़ भाई मौके पर गिरकर लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे रामकोला सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सम्‍पत्ति को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

रामकोला थाना क्षेत्र के गांव पिपरा बुजुर्ग निवासी छोटेलाल पुत्र केदारी कुशवाहा शनिवार की सुबह करीब 8 बजे अपने खेत से काम करके वापस लौटा था और हाथ-पैर धोकर तख्ते पर बैठा ही था कि उसी मकान में अलग रह रहा छोटा भाई हरिंदर (अन्नू) घर से बाहर निकला और कुदाल से छोटलाल के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में छोटलाल मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मौका पाकर आरोपी भाग खड़ा हुआ।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामकोला धर्मेन्द्र सिंह ने एम्बुलेंस से छोटलाल को रामकोला सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह,क्षेत्राधिकारी शिवस्वरूप ने परिवार व ग्राम प्रधान से मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।।हत्या का आरोपी अभी फरार है।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking