राज्य में ऑनलाइन क्लासेज़ शुरू हो गई हैं
एग्जाम 05 जून से शुरू नहीं हो रहे हैं
UPMSP UP Board Exam 2021 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस वर्ष की कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के संबंध में हाल ही में कई घोषणाएं की हैं, लेकिन परीक्षा की डेट्स की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले राज्य भर में Covid-19 मामलों में अचानक आई तेजी को देखते हुए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया था. राज्य सरकार अब स्थिति की समीक्षा करने के बाद जल्द ही परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करेगी.
इससे पहले, राज्य शिक्षा विभाग ने कहा था कि UPMSP 20 मई तक कक्षा 10 और 12 की परीक्षा आयोजित करने या स्थगित करने के संबंध में आधिकारिक घोषणा करेगा, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है. शिक्षामंत्री अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक करेंगे जिसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा.
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…