राजेश कुमार चौहान/ न्यूज़ अड्डा
रामकोला/ कुशीनगर
स्थानीय थाना क्षेत्र के टेकुआटार हरिहर पट्टी में शनिवार को एसओ रामकोला करुणेश प्रताप सिंह ने गांव पहुँचकर बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर दोनो पक्षो के लोगो से मिलकर आपसी भाई- चारे के साथ मिल -जुलकर मनाने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त गांव में रामकोला एसओ करुणेश प्रताप सिंह ने शनिवार की शाम को मय फोर्स पहुचकर जमीनी हकीकत जानी और दोनो पक्षो के लोगो से बातचीत कर शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाने का निर्देश दिया। साथ ही कोरोना महामारी से बचने के लिए भी जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि यदि इसका कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई दिग्विजय सिंह , सुनील यादव, सरोज , अखिलेश, रिशु आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…