News Addaa WhatsApp Group

रिकार्ड हाई पर पहुँचा सोना, 48000 के करीब हुई कीमत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2020  |  1:42 PM

1,258 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रिकार्ड हाई पर पहुँचा सोना, 48000 के करीब हुई कीमत

नई दिल्ली. लॉकडाउन 4 की शुरुआत आज से हो गयी है. हफ्ते के पहले ही दिन सोना नए शिखर (Gold Price) पर पहुंच गया है. शुक्रवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ऑलटाइम हाई 47067 रुपये पर पहुंच गई थी. यह रिकॉर्ड भी आज टूट गया. 24 कैरेट सोने का भाव आज 881 रुपये उछल कर 47948 रुपये प्रति दस ग्राम हो गयी है. वहीं चांदी (Silver Price) में 2480 रुपये का बड़ा उछाल आया है.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

गौरतलब है कि शुक्रवार को Multi Commodity Exchange यानी MCX में सोना 47424 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. जानकारों का कहना है कि अमेरिका से आई नकारात्मक खबरों की वजह से सोने के भाव में तेजी आई है और यह आने वाले कुछ महीने में 51 हजार को भी पार कर सकता है.

क्यों बढ़ी सोने की कीमतें:-
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण कोरोना संक्रमण के मामलों का बढ़ना है. इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती टेंशन और शेयर बाजार में आई भारी गिरावट का असर भी सोने के कीमतों पर है.

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking