News Addaa WhatsApp Group Join करें

सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2020  |  1:28 PM

1,052 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन

डीएम से सीएम तक लगायी गुहार, फिर भी नहीं बनी रोड़, अधिकारी बने धृतराष्ट्र

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

रामकोला/कुशीनगर
आज डॉ धनंजय मिश्र समाजसेवी की अगुवाई में पडरौना तहसील के गुलेलहा- सिधुआँ रोड पर गुलेलहा के समाजसेवी व ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही को रोकते हुए घेराव किया और खंडहर बने रोड़ को बनवाने की मांग किया।ग्रामीणों ने बताया कि लगभग महीनों से इस रोड के लिए हम सभी लोग डीएम से लगाए मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन इस रोड का कायाकल्प नहीं हो पा रहा है। अब सवाल उठता है कि आखिर में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों को पीडब्ल्यूडी विभाग धरातल पर क्यों नहीं उतार पा रहा है, यह एक बहुत बड़ा यक्ष प्रश्न है ? सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सूबे की कमान संभालते हीं उन्होंने गड्ढा मुक्त सड़कों का निर्देश जारी किया था लेकिन गुलेलहा-सिधुंंआ मार्ग गड्ढा मुक्त होना तो दूर खंडहर बनता चला जा रहा है और ग्रामीण व समाजसेवी इस रोड के लिए लगातार प्रार्थना पत्र देते हैं और धरना प्रदर्शन भी करते हैं लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगता नजर आ रहा है। आखिर इस रोड के साथ अधिकारी सौतेला व्यवहार क्यों करते हैं ? यह समझ से परे है या तो मुख्यमंत्री का निर्देश अधिकारियों को कूड़े में फेंके हुए उस टुकड़े के समान है जो नष्ट करने योग्य होता है। इस दौरान ऋषभ, मधुबन, कार्तिकेय, अकलू मियां, रियाजुद्दीन, पप्पू शर्मा, भुंतुज, दीपू शर्मा, भोलू पांडेय, नीतीश पांडेय, अरविंद, नितेश, कलामुद्दी आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking