मार्केटिंग इंस्पेक्टर सहित तीन मिले संक्रमित
वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा, कुशीनगर- नगर में स्थित भारतीय खाद्य निगम पर तैनात मार्केटिंग इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों के संक्रमित पाये जाने पर प्रशासन ने सोमवार को कस्बे में आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं हाटा शाखा गोदाम को सील कर दिया गया। नगर में विदेश से लौटा 25 वर्षीय युवक ने जिला अस्पताल जाकर सेंपल दिया था। वहीं विपणन निरीक्षक ने भी तवियत खराब रहने पर सेंपल दिया। एक साथ हाटा क्षेत्र में तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से लोगों में दहशत है। वहीं प्रशासन आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, कोतवाल हरेंद्र मिश्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एलबीयादव, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कस्बे को सील करा दिया।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…