News Addaa WhatsApp Group Join करें

11000 बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूँ जलकर राख

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 6, 2025  |  7:28 PM

188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11000 बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूँ जलकर राख

तुर्कपट्टी।थाना क्षेत्र के ग्रामसभा झनकौल,तेंनुआ,अमवा दूबे व बसडीला पाण्डेय गाँवों के बीच कटने के लिए तैयार हुए गेहूँ की फसल में रविवार की दोपहर विद्युत तार के स्पार्किंग से निकले चिंगारी से आग लग गयी जिसमें लगभग बारह बीघा गेहूँ जलकर राख हो गया।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा झनकौल के पश्चिम तरफ बड़े भू-भाग में पककर तैयार गेहूँ की फसल में दोपहर को विद्युत स्पार्किंग से चिंगारी निकला जिससे खड़ी फसल में आग लग गयी।तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।खेतों से उठते धुवें वआग को देखते ही झनकौल,छहूँ,बरवा सुकेदेव,तेंदुआ अमवा दूबे व बसडीला पाण्डेयपाटिल गाँवों के हजारों लोग खेतों की तरफ दौड़ पड़े तथा आग बुझाने में लगे।इसी बीच सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय कुमार भी अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ पहुँचकर आग बुझाने लगे। पछुआ हवा के चलते आग विकराल रूप धारण करता जा रहा था लेकिन ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे।कुछ देर बाद अग्निशमनदल की दो गाड़ियां भी वहां पहुँच गयी और आग बुझाने में जुट गयी।काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया गया।इस अग्निकांड में कि शारदा शर्मा ओमप्रकाश पाण्डेय दीनानाथ,विमला,रामनगीना,मनोज रामनरेश,सुरेन्द्र,हबीबुल्लाह तथा सलाउद्दीन सहित कुल सत्रह लोगों की फसलें पूरी तरह से जलकर राख हो गयी।

अग्निकांड की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल निशा निगम भी मौके पर पहुँची तथा पीड़ित परिवारों को सरकार से अहेतुके सहायता दिलाने के लिए आधार और पासबुक आदि लेकर सबका नाम पंजीकृत किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking