News Addaa WhatsApp Group

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 31, 2026  |  10:12 AM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद का आखिरकार समाधान हो गया। माननीय न्यायालय के सख्त निर्देश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया और मूल काश्तकार को उसकी खरीदी गई जमीन पर कब्जा दिलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बहादुरपुर निवासी संदीप पुत्र पारस की जमीन को लगभग तीन वर्ष पूर्व अमिता देवी पत्नी राम भरोसा ने विधिवत खरीद लिया था। लेकिन जमीन के बगल के काश्तकार नशीमा खातून पत्नी अलयुद्दीन व सैरुल नैश पत्नी मुस्लिम ने कथित तौर पर फर्जी कागजात और दबंगई के बल पर उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया। इसके चलते अमिता देवी अपनी ही खरीदी गई जमीन पर अधिकार पाने के लिए दर-दर भटकती रहीं। पीड़िता ने न्याय पाने के लिए तहसील दिवस और थाना दिवस में कई बार गुहार लगाई, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिली। अंततः थक-हारकर उन्होंने माननीय न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर वास्तविक खरीदार को कब्जा दिलाया जाए।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बीते रविवार को तमकुहीराज तहसील की राजस्व टीम, अपराध निरीक्षक तरयासुजान ओमप्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी बहादुरपुर विक्रम अजीत राय एवं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवाया और अमिता देवी को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया।

करीब तीन वर्षों बाद न्याय मिलने पर भावुक हुईं अमिता देवी ने न्यायालय, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि “देर से ही सही, लेकिन मुझे मेरा हक मिल गया।”
इस कार्रवाई से क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking