News Addaa WhatsApp Group Join करें

भोजपुरी सिंगर दीपक चौबे का बवाल भोजपुरी गाना “हल्फा मचा के गईल” मचा रहा है धमाल, देखें VIDEO

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 25, 2021  |  4:24 PM

1,817 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भोजपुरी सिंगर दीपक चौबे का बवाल भोजपुरी गाना “हल्फा मचा के गईल” मचा रहा है धमाल, देखें VIDEO WhatsApp

कारजा बढ़ा के गईल,हल्फा मचा के गईल जी हाँ हम बात कर रहे हैं उसी लड़के की ज़िसका मस्ती में कार में गाते हुए विडीयो आज कल भारत के सभी युवा अपने व्हाट्सएप पे लगा रहे हैं,चालिये बताते हैं उस मुस्कुराते हुए गा रहे लड़के के बारे में वो और कोई नही कुशीनगर ज़िले के फाजिलनगर के पास के एक गाव से हैं और उनका नाम है दीपक चौबे आइए जानते है इनके बारे में।।दीपक चौबे ने इस गाने ऑडियो व वीडियो को अपने ऑफिसियल चैनल DEEPAK CHAUBEY पर रिलीज कर दिया है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

भोजपुरी एक्टर और सिंगर दीपक चौबे की एक्टिंग के साथ साथ लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हो रहे है। भोजपुरी दर्शकों के बीच श्री चौबे के गाने खूब सुने जा रहे हैं। यही वजह है कि उनके एक गाने का एक शार्ट वीडियो क्लिप बेहद वायरल हुआ है, जिसका पंचलाइन है कर्जा बढ़ा के गईल, हल्फा मचा के गईल लोगों को ख़ूब पसन्द आई आ रही है, एक गाड़ी में बैठकर दीपक चौबे यह गीत गा रहे हैं, जो आज पूरे यूपी, बिहार, मुंबई समेत राज्यों में खूब वायरल हो गया है, दीपक चौबे के इस गाने ने इन्हें लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। इनके पंचलाइन पर लोग गाना बनाकर यूटयूब पर डालने लगे जबकि इसका फुल ऑडियो दीपक चौबे के पास ही था। अब उन्होंने खुद युट्युब पर इस गाने का फुल ऑडियो रिलीज किया है जो खूब देखा सुना जा रहा है व लोग खूब शेयर व लाइक कर रहे है।

दीपक चौबे ने न्यूज अड्डा से खास बातचीत में कहा कि आप सभी श्रोताओं और दर्शकों का प्यार है जिन्होंने मेरा छोटा वीडियो वायरल किया और उसकी वजह से मेरा नाम दीपक चौबे लाखों लोग जान पाए। सोशल मीडिया का भी शुक्रिया कि कुछ सेकंड्स की रील ने वह काम कर दिया जो मेरे वर्षों के संघर्ष का नतीजा है।बता दें कि दीपक चौबे कुशीनगर जिला के रहने वाले हैं व फिलहाल लखनऊ में रहते हैं। हिंदी और भोजपुरी गीत गाते हैं, हाल ही में इन्होंने एक फ़िल्म में भी काम किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking