रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर स्थित चंद्रावती देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये।कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल जी द्वारा देश के प्रति लिये गये ऐतिहासिक फैसलों व कार्यों की चर्चा की गई तथा उनके विचारों एवं सिद्धांतो को अपनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का संचालन डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव ने किया।
आयोजित कार्यक्रम के साथ-साथ क्रिसमस डेे तथा तुलसी दिवस भी मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संगीता देवी, प्रधानाचार्य उपेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, रूद्र प्रताप गोविंद राव, रिया गोविंद राव समेत सैकड़ों उपस्थित रहे।
इसी क्रम में रामकोला में भारतीय जनता *युवा मोर्चा* के नेतृत्व में “अटल युवा संकल्प यात्रा” बाईक रैली निकाली गयी।जिसको भाजपा मण्डल रामकोला के अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल चंद्र सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के भाजपा मंडल महामंत्री मनोहर गुप्ता, मंडल मंत्री प्रतीक श्रीवास्तव उपस्थिति रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…