News Addaa WhatsApp Group Join करें

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 8, 2026  |  7:41 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को अपने परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और अमृत इंटर्न को गन्ना खेती से जुड़ी व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने गन्ना की उन्नत बुआई विधि, बीज चयन, रोग नियंत्रण, उत्पादन वृद्धि के उपाय तथा खेत स्तर पर अपनाई जाने वाली नई तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत राइज फाउंडेशन के सचिव अभय त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। यूनिट हेड एन.पी. सिंह ने इंटर्न को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जाकर किसानों से सीधे जुड़ें, सही डाटा संग्रह करें और सिखते हुए सुचारू रूप से कार्य करें। केन हेड सुधीर कुमार ने गन्ना प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियाँ साझा करते हुए किसानों को आधुनिक पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया।

गन्ना अनुसंधान केन्द्र सेवरही के कृषि वैज्ञानिक डॉ. वाई.पी.भारती, डॉ. के. पी. सिंह ने तकनीकी जानकारी दी। शुगर यूनिट के डिप्टी मैनेजर शेर बहादुर सिंह, मैनेजर मुन्ना सिंह सहित क्षेत्रीय किसान, इंटर्न व मिल के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking