News Addaa WhatsApp Group Join करें

आग में झुलसी महिला की हुयी मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 21, 2025  |  7:06 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आग में झुलसी महिला की हुयी मौत WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी । विकासखण्ड पडरौना अन्तर्गत ग्रामसभा पिपराजटामपुर निवासी शर्मा वर्मा की आग में झुलसी 55 वर्षीय पत्नी उषा वर्मा की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मिली जानकारी के अनुसार उषा वर्मा तुर्कपट्टी मार्ग पर अपने पति व पुत्री के साथ मिलकर किराने की दुकान चलातीं हैं।रविवार की सुबह लगभग सात बजे के आसपास शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई।किराने का जलता हुआ सामान देख उषा अपनी 25 वर्षीय पुत्री गोल्डी के साथ आग बुझाने लगी।इसी दौरान दोनों माँ-बेटी आग की लपटों में घिर गयीं और बुरी तरह से झुलस गयीं।शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे तथा दोनों को बुरी तरह से झुलसी अवस्था में दुकान से बाहर निकाला।संयोग से सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात चिकित्साधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुँच गये जिन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद बुरी तरह से जलीं दोनों माँ-बेटी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेंजवाया जहाँ नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान ही उषा वर्मा की शुक्रवार को जहाँ मौत हो गई वहीं गोल्डी की हालत नाजुक बनी हुई थी।इस अग्निकांड में दुकान में रखे करीब दो लाख का सामान जलना बताया जाता।सूचना मिलने पर निरीक्षण में पुलिस व हल्का लेखपाल भी पहुँचे थे।गोरखपुर से लाश आने पर परिजनों द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking